*सहयोग टाइम बैंक का ‘अपनत्व का सफर’ बना रिश्तों और सेवा का अनूठा संग
ओसियां। अपनत्व का सफर केवल साथ चलने का नाम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने, एक-दूसरे के लिए समय निकालने और रिश्तों में संवेदनशीलता एवं मिठास बनाए रखने का खूबसूरत माध्यम है। इसी भावना को साकार करते हुए सहयोग टाइम बैंक की ओर से एक दिवसीय ‘अपनत्व का सफर’ कार्यक्रम ओसियां में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के लगभग 200 सदस्यों में से करीब 60 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान ओसियां के मंदिरों के दर्शन, सफारी सहित दिनभर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने सेवा, संवाद, मनोरंजन और सामाजिक सरोकारों के साथ समय बिताया।
बच्चों के साथ बिताया समय, किया वृक्षारोपण
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ओसियां के डॉ. रवि प्रकाश जैन द्वारा संचालित ओसियां रीड फाउंडेशन के लक्ष्य राष्ट्रीय चेतना मंदिर के नवनिर्मित हॉल में आयोजित सेवा गतिविधियां रहीं। सहयोग टाइम बैंक के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनके साथ भोजन किया और विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।
अध्यापिका भावना ने बच्चों को पढ़ाया। सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया तथा प्रत्येक बच्चे को लगाए गए पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान डॉ. रवि प्रकाश जैन की पत्नी श्रीमती शोभा जैन भी अभियान में सक्रिय रूप से साथ रहीं। सहयोग टाइम बैंक के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।
परिचय के साथ भावनाओं की अभिव्यक्ति
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए अपने विचार एवं भावनाएं साझा कीं। आपसी संवाद और आत्मीयता के माहौल में भजनों एवं गीतों की सरिता भी बहती रही। सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए अपनत्व और पारिवारिक भाव का अनुभव किया।
सावन माह और स्वतंत्रता दिवस की थीम पर विशेष होजी गेम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही जोधपुर के प्रमुख मंदिरों एवं दर्शनीय स्थलों की जानकारी पर आधारित एक रोचक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जोधपुर के 20 प्रमुख स्थानों को प्रदर्शित कर सदस्यों से उनके संबंध में प्रश्न पूछे गए।
‘समय’ को सेवा का माध्यम बनाने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान सहयोग टाइम बैंक की ओर से किए जा रहे निशुल्क एवं बिना प्रचार-प्रसार के सेवा कार्यों की जानकारी भी दी गई। सदस्यों ने कहा कि अपनों के साथ बिताया गया समय सबसे अनमोल है और समय का सदुपयोग करते हुए समाज एवं जरूरतमंदों के लिए योगदान देना ही अपनत्व की सच्ची भावना है।
वक्त की कद्र, सच्चा संवाद और संवेदनशीलता को अपनत्व की पहचान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से सहयोग टाइम बैंक के सेवा कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में रवि सुराणा, शोभा आंचलिया, मधु समदानी, राजेश सिंघवी, सुनील चारण , रामा किशन भूतड़ा, जितेन्द्र भंडारी , कंचन, बेला, प्रियंका चौपड़ा सहित बड़ी संख्या में सहयोग टाइम बैंक के सदस्य उपस्थित रहे। दिनभर चले कार्यक्रम में सेवा, संस्कार, मनोरंजन और आत्मीयता का अनूठा संगम देखने को मिला।
LATEST NEWS
असली खुशी धन-दौलत में नहीं, रिश्तों में छिपी है : स्नेह देसाई
June 2, 2026
9:07 pm
भीषण गर्मी में दिखेगा ‘कूल’ अंदाज: 31 मई को जोधपुर में सजेगी अनूठी ‘टिफिन गोठ’
May 30, 2026
12:00 am
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle
न्यूयार्क : अंतरराष्ट्रीय डॉन डीके पुरोहित पुलिस को चकमा देकर फरार
August 11, 2026
10:38 am
असली खुशी धन-दौलत में नहीं, रिश्तों में छिपी है : स्नेह देसाई
June 2, 2026
9:07 pm
भीषण गर्मी में दिखेगा ‘कूल’ अंदाज: 31 मई को जोधपुर में सजेगी अनूठी ‘टिफिन गोठ’
May 30, 2026
12:00 am
सहयोग टाइम बैंक का ‘अपनत्व का सफर’ बना रिश्तों और सेवा का अनूठा संगम
advertisement
TECHNOLOGY


जायंट्स क्लब ब्लू सिटी द्वारा भव्य उल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया गया
August 22, 2026
9:55 pm

पुण्यार्थम् : पुष्कर तीर्थ यात्रा में आध्यात्मिकता और आनंद का संगम
August 22, 2026
9:26 pm
Voting Poll
[democracy id="1"]