Explore

Search

Sunday, August 9, 2026, 10:32 am

Sunday, August 9, 2026, 10:32 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जायंट्स ग्रुप उम्मीद की सहेली सिंपोजियम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप उम्मीद द्वारा आयोजित सहेली सिंपोजियम की बैठक अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर मुंबई से पधारी अंतर्राष्ट्रीय सहेली सिंपोजियम इंचार्ज श्रीमती शर्मिष्ठा शाह तथा श्रीमती नेना जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बैठक के दौरान श्रीमती शर्मिष्ठा शाह ने अपने सरल, सहज एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व से सभी सदस्यों का मन मोह लिया। उन्होंने सहेली सिंपोजियम के उद्देश्यों, सेवा कार्यों तथा संगठन की गतिविधियों पर अपने प्रेरक विचार साझा किए, जिससे सभी सदस्य अत्यंत उत्साहित एवं प्रेरित हुए।

इस बैठक में भीलवाड़ा, बेंगलुरु सहित विभिन्न स्थानों से आए सहेली सिंपोजियम के इंचार्ज एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने अनुभव साझा किए तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जायंट्स ग्रुप उम्मीद परिवार सभी सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है तथा उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए कृतज्ञता प्रकट करता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor