22 अगस्त को होगा आयोजन, पोस्टर का किया गया विमोचन
सुनील वर्मा. जोधपुर
रावणा राजपूत समाज की महिला कार्यकारिणी की बैठक आज समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राखी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 अगस्त को समाज की मातृशक्ति द्वारा सावन-रक्षाबंधन महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजेंद्र सिंह राखी को आयोजन अध्यक्ष तथा तेज सिंह चौहान को आयोजन उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष वंदना सांखला को कार्यक्रम संयोजक एवं ज्योति गेहलोत को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राखी ने कहा कि समाज में इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन निरंतर होने चाहिए। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों के बीच आपसी मेलजोल और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने तथा समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने पर भी विचार रखे।
जोधपुर शहर की पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि सावन-रक्षाबंधन महोत्सव समाज की मातृशक्ति को एक साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने समाज की महिलाओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इसके पश्चात पूर्व विधायक मनीषा पंवार एवं समाज की समस्त मातृशक्ति की उपस्थिति में सावन-रक्षाबंधन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर मनोज कुमार परिहार ने बैठक में उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष डिम्पल सांखला, प्रेम शेखावत. निर्मला शेखावत.राष्ट्रीय सचिव प्रमिला चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशा कंवर मान कवर चौहान.सुरेन्द्र कवर. वर्षा चौहान. रीटा शेखावत.मंजू पिंकी नरुका. कमलेश जी. चाँद कवर भाटी.कृष्णा सोलंकी. निक्की चौहान विमला राठौड़. कमला चौहान. ज्योति परिहार. गीता देवी. पूजा राठौड़. उमा सिसोदिया. अनीता चौहान.सहित हिम्मत सिंह चौहान, अजय सिंह चौहान, विजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रताप सिंह राठौड़, देवी सिंह धोलिया, दौलत सिंह सांखला.ओम सिंह भाटी. सोहन सिंह. किशोर सिंह मांगलिया. मूल सिंह भाटी. लक्ष्मण सिंह परिहार. अर्जुन सिंह सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

