Explore

Search

Wednesday, August 12, 2026, 9:50 pm

Wednesday, August 12, 2026, 9:50 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर में शानू शेख की दो दिवसीय मेकअप वर्कशॉप का समापन

सुमनेश व्यास/जोधपुर/12.08.2026
  1. जोधपुर। शहर के गैलेक्सी होटल में 11 एवं 12 अगस्त को प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट शानू शेख द्वारा दो दिवसीय मेकअप वर्कशॉप का आयोजन किया गया वर्कशॉप में प्रतिभागियों को ब्राइडल एवं ग्लैम मेकअप,लेटेस्ट मेकअप टेक्निक्स तथा प्रोफेशनल मेकअप से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया शानू शेख ने प्रतिभागियों को मेकअप की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देते हुए व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन किया उन्होंने मेकअप के दौरान सही प्रोडक्ट चयन, तकनीक और फिनिशिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जिससे प्रतिभागियों में बेहतर कार्य करने का आत्मविश्वास बढ़ा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेटी एक मुस्कान नई सोच संस्थान की अध्यक्ष स्नेहा भंडारी एवं बालोतरा से हेयर स्पेशलिस्ट शेफाली, वॉइस प्रेसीडेंट एच बी ओ राजस्थान के नरेंद्र गहलोत उपस्थित रहे एवं इनका विशेष सहयोग रहा इसी के साथ केक कट कर नेशनल सैलून डे सेलिब्रेट किया वहीं मनीष ब्यूटी एवं अंतरा ब्यूटी विदिन डीप ब्लीस अनिता पंवार ने हेयर प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी दो दिवसीय वर्कशॉप में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रोफेशनल मेकअप की नई तकनीकों का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्राप्त किया।
sumnesh vyas
Author: sumnesh vyas