Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वैश्य समाज ने 25 फीसदी टिकट की माँग की

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

9783414079 diliprakhai@gmail.com

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की जोधपुर जिला इकाई की आज वैश्य फेडरेशन कार्यालय में बैठक आयोजित की गईl बैठक में आगामी निकाय चुनाव मे वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की माँग दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों ( भाजपा व कांग्रेस) से की गई l

फेडरेशन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी व महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज की बहुलता को ध्यान में रखते हुए तथा समाज में वैश्य समाज के अमूल्य योगदान को मद्देनजर निकाय चुनाव में सामान्य वर्ग की सीटो में से कम से कम 25% टिकट वैश्य समाज को देने होगे। इसको क्रियान्वयन के लिए शीघ्र ही एक बैठक आयोजित कर रण नीति बनाई जायेगी।

कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने बताया कि जिसमें समाज के विभिन्न घटको के गणमान्य नागरिको, पदाधिकारियों, पूर्व पार्षद गणों व दावेदारो को विशेष रूप से आमन्त्रित किया जाएगा।  इच्छुक दावेदारो की सूची प्रदेश स्तरीय चुनाव कोर कमेटी को भेजी जायेगी, जो राजनैतिक पार्टियों से समन्वय स्थापित कर वैश्य प्रत्याशियों को टिकट आवंटन में मदद करेगी। दोनों प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों व जिला अध्यक्षों से वैश्य समाज लिए सामान्य वर्ग से 25% टिकट के लिए पत्र भेजा जा चुका है। इस बैठक में अध्यक्ष राजेन्द राठी, महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल व युवा इकाई सह सचिव दीपक गुप्ता उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor