Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला में महिलाओं ने निभाई उत्साहपूर्वक सहभागिता

महिलाओं के उत्पादक एवं उद्यमी के रूप में सक्रिय होने से व्यवसाय का आकार बदल रहा

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला व्यवसाय प्रोत्साहन के लिए माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र की ओर से रातानाडा स्थित श्री माहेश्वरी जनोपयोगी भवन में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला का आयोजन हुआ।

मंडल की अध्यक्ष अलका जौहरी ने बताया कि मंडल की सचिव विजयलक्ष्मी भूतड़ा, कोषाध्यक्ष निशा पुंगलिया, उपाध्यक्ष कुमुद भूतड़ा, संयुक्त सचिव भारती राठी के सफल नेतृत्व में माहेश्वरी महिलाओं को प्रोत्साहन हेतु बेहतरीन गुणवता व न्यूनतम मूल्य पर स्टॉल्स उपलब्ध करवाई गई और उद्यमिता की ओर सफलता का कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए हाउजी व लक्की ड्रॉ तथा मिस एंड मिसेज सावन व लड्डू गोपाल सजाओ आदि कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता हेडा ने किया। समाज के प्रबुद्धजनों ने बताया कि महिलाओं के उत्पादक एवं उद्यमी के रूप में सक्रिय होने से व्यवसाय का आकार बदलता जा रहा है। अब महिलाएं भी उद्योग के क्षेत्र में अपनी एक पहचान बना रही हैं और स्वयं के उद्यमों को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से जुट रही हैं। भारतीय महिलाएं ऊर्जा से लबरेज, दूरदर्शिता, जीवन्त उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। महिलाएं न केवल घर की रोशनी हैं, बल्कि इस रौशनी की लौ भी हैं। अनादि काल से ही महिलाएं मानवता की प्रेरणा का स्रोत रही हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor