Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सावन महोत्सव में झूमी महिलाएं, खुशी के बादल उमड़े, स्नेह की हुई बरसात

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज का सावन महोत्सव फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। अनेक प्रतियोगिताएं हुई। महिलाओं ने प्रोग्राम का एन्जॉय किया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से बुधवार को एक होटल में सावन महोत्सव मनाया गया। इसमें ग्रुप की 80 से अधिक सदस्याओं ने भाग लिया। आसमां में बादल आच्छादित थे और फुहारों के बीच मौज-मस्ती और खुशी की बरसात होने लगी। महिलाओं ने सावन के गीतों की झड़ी लगा दी।

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि सभी महिलाएं लहरिया थीम के साथ आई और रैंप वाक, डांस किया एवं फैशन शो का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन का महिलाएं पूरे वर्ष इंतजार करती है एवं सावन को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाती है।

निरूपा पटवा ने बताया कि हरियाली अमावस के दिन इस बार विशेष आयोजन किए गए। एक्सपोज़ पार्लर की दीप्ति ने निर्णायक की भूमिका निभाई । उन्होंने पूरी टीम में से बेस्ट का प्रतियोगिता का निर्णय सुनाया। सावन क्वीन को ताज पहनाया। सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। तंबोला गेम का आयोजन भी किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।
निर्णायक दीप्ति मेकअप आर्टिस्ट का फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने माला साफ़ा मोमेंटो पहनाकर सम्मान किया।

डांस प्रतियोगिता में प्रथम नेहा राजपुरोहित, द्वितीय ऋचा जैन, और तृतीय दीपिका वर्मा रही। सभी को प्राइज दिया गया। फैशन शो में भाग लेने वाले प्रथम सरिता राजपुरोहित, द्वितीय रश्मि अग्रवाल, तृतीय रंजन भाटी को भी प्राइज देकर सम्मानित किया गया। निरूपा पटवा ने बताया कि 94.3 एफएम की टीम आरजे रेक्स आरजे भावेश आरजे शिवाय ने जी गेम्स का आयोजन किया और मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का संचालन मंजुला अरोड़ा और राखी पुरोहित ने किया। तीस से ज़्यादा आकर्षक उपहार दिए गए। कृष्ण जाजपरा ने सभी के फोटो लिए। कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद उठाया। सचिव पूनम राठी ने बताया कि यह ग्रुप साल भर समाज सेवा और अनाथ आश्रम , वृद्ध आश्रम आदि में भोजन करवाना, विकलांगों को हाथ पैर लगाना, कच्ची बस्तियों में कपड़े और खाने का वितरण करना एवं ग़रीब जरुरतमंद महिलाओं बालिकाओ को सेनेटरी पैड वितरण आदि और सभी अन्य प्रकार की समाज सेवा के निरंतर कार्य करते हैं।

अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि इस ग्रुप में, अपने खुद के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन उत्सव का आयोजन कर, आपस में खुशियां मनाने की परंपरा रही हैं सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धूम मचाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor