Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मधुबन पुलिस चौकी में सीएलजी की मिटिंग : 15 अगस्त की तैयारियों पर चर्चा, नशाखोरी एवं साइबर फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई पर जोर

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

9783414079 diliprakhai@gmail.com

मधुबन पुलिस चौकी में सीएलजी की मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 अगस्त को लेकर चर्चा करना था। इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाने और साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए कार्रवाई करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भगत की कोठी थाना अधिकारी संतोष चौधरी ने अपने वक्तव्य में नशाखोरी के खिलाफ और साइबर फ्रॉड के मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीएलजी मेंबर्स महेंद्र भट्टी, मदन सिंह,  राजेंद्र गुर्जर, लोकेश,  बिरजू सिसोदिया व नए सीएलजी मेंबर ने पहली मीटिंग अटेंड की। सीएलजी मेंबर महेंद्र भट्टी ने विवेकानंद पार्क में होने वाली गतिविधियों के बारे  में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्क के बाहर कुछ आपराधिक तत्व बाइकर्स लेकर के स्टंटबाजी करते हैं । उन्हें पाबंद करने की मांग की। साथ ही कहा कि मधुबन कॉलोनी में नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाया जाए। अंत में  महेंद्र भट्टी ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सौहार्दपूर्ण माहौल में सीएलजी मीटिंग संपन्न हुई और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर चर्चा की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor