Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:11 am

Sunday, October 18, 2026, 8:11 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अनुबंध में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ देशभक्ति व सम्मान से ओतप्रोत समारोह का आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

अनुबंध “ए होम फोर द एज्ड” में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति एवं सम्मान से ओतप्रोत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देश के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए तीन वीरांगनाओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अनुबंध के संस्थापक नरेंद्र-अनुराधा अडवाणी की उपस्थिति में वीरांगना सीता देवी (स्वर्गीय कानी बाबूलाल विश्नोई), ओम कंवर (स्वर्गीय लाल सिंह खिंची) तथा सीता देवी (स्वर्गीय ओम प्रकाश झाकल) का सम्मान किया गया।

समारोह में विद्याश्रम पब्लिक स्कूल पावटा के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से भरपूर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी मल्होत्रा एवं समस्त शिक्षकगण के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और देशप्रेम का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम ने वीर जवानों के त्याग, वीरांगनाओं के साहस और नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को सम्मानित करने का सुंदर संदेश दिया।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor