Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 1:05 am

Sunday, July 12, 2026, 1:05 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पीपाड़ खंड संघचालक ओमप्रकाश लक्ष्कार को श्रद्धांजलि दी

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

कस्बे से कार सेवक रहे व पीपाड़ खंड संघचालक ओमप्रकाश लक्ष्कार के निधन को लेकर शनिवार को आदर्श विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान विद्या भारती जोधपुर के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा बोरुंदा पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत विद्या भारती विद्यालय के पदाधिकारी तुलसीराम पंचारिया जिला समिति के मंत्री, अमृतलाल राठी जिला समिति के कोषाध्यक्ष, महेश दाधीच संस्कृत भारती के प्रांत प्रमुख, कालूराम प्रजापति परिवार कुटुंब प्रबोधन, बिलाड़ा जिला संस्कार केंद्र प्रमुख बुद्धाराम ठीगला, हस्तीमल दाधीच बोरुंदा विद्या मंदिर समिति के संरक्षक, ढगलचंद आर्य कोषाध्यक्ष, बक्साराम कच्छावा प्रचार प्रमुख, जगदीश भंवरिया संपर्क प्रमुख, दिग्विजय सिंह खोजा सेवा प्रमुख, रामावतार दाधीच व्यवस्था प्रमुख, कैलाश बियानी सब व्यवस्था प्रमुख, अक्षय कुमार शर्मा समिति सदस्य अर्जुनदान मेहरु, नंदकिशोर टाक संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी भेराराम जोशी, दुर्गाराम सुथार, अमित जैन, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष मनीष जोशी, कुलदीप आर्य, डॉक्टर हेमंत आर्य, चंपालाल शर्मा, दीपक शर्मा, धनाराम प्रजापत ठेकेदार, प्रेमसुख बडियार, रामावतार शर्मा, भंवरसिंह राजावत, धर्माराम जीनगर, महेशसिंह राजावत, रघुवीरसिंह राजावत, गौरीशंकर शर्मा व सागर टाक सहित विद्या भारती के कई पदाधिकारियों ने शनिवार को कार सेवक रहे व पीपाड़शहर खंड संघचालक के निधन पर आयोजित शोक में शरीक होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुत्र सुरेंद्र, तेजाराम व गंगाराम तथा किसनाराम लक्ष्कार को सांत्वना देकर शोक जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor