Explore

Search

Monday, August 17, 2026, 4:59 pm

Monday, August 17, 2026, 4:59 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राइजिंग भास्कर ग्लोबल एक्सीलेंसी अवार्ड की घोषणा, अगले साल 12 मई को राइजिंग भास्कर के पांचवें स्थापना दिवस पर दिए जाएंगे अवार्ड

12 मई 2027 को राइजिंग भास्कर चार साल पूरे कर 5वें साल में करेगा प्रवेश। इस अवसर पर होगा राइजिंग भास्कर ग्लोबल एक्सीलेंसी अवार्ड सेरेमनी।

वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश राठी का होगा नागरिक अभिनंदन

श्री पदम मेहता को समग्र पत्रकारिता के लिए मिलेगा ‘राजस्थानी भाषा आंदोलन एवं शब्द शिखर सम्मान’

डॉ. अर्चना सिंह : CENTRE HEAD & CHIEF INFERTILITY SPECIALIST AND CONSULTANT GYNAECOLOGIST-INDIRA IVF

इनके अलावा 35 हस्तियों और 1 संस्था को मिलेगा राइजिंग भास्कर ग्लोबल एक्सीलेंसी अवार्ड। सम्मानित होने वालों में 8 वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल। 2 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से, 2 डिजिटल मीडिया से और 4 प्रिंट मीडिया से और 1 स्वतंत्र पत्रकार भी होंगे शामिल।

दिलीप कुमार पुरोहित. राखी पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम की ओर से राइजिंग भास्कर ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड घोषित कर दिए गए हैं। यह अवार्ड अगले साल राइजिंग भास्कर के पांचवें स्थापना दिवस पर दिए जाएंगे। हर साल 12 मई को राइजिंग भास्कर का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

वरिष्ठ समाजसेवी  श्री सुरेश राठी का  नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।  श्री सुरेश राठी ने पीड़ित मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है। वे जरूरतमंदों और प्रतिभाओं की मदद करने को तत्पर रहते हैं। उनकी विशेषता यह है कि सेवा और परोपकार को ही  उन्होंने अपने जीवन का ध्येय बना दिया है। वे जोधपुर ही नहीं पूरे देश की सम्मानित हस्ती है, ऐसी शख्सियत का राइजिंग भास्कर की ओर से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

इसी तरह श्री पदम मेहता को उनकी समग्र पत्रकारिता के लिए विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा। श्री पदम मेहता को राजस्थानी भाषा आंदोलन एवं पत्रकारिता के समग्र कॅरिअर के लिए शब्द शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। घोषित अवार्ड में  2 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से, 2 डिजिटल मीडिया से और 3 प्रिंट मीडिया और 1 स्वतंत्र पत्रकारिता से होंगे शामिल।

डॉ. अर्चना सिंह : अनेक दंपतियों को मातृत्व-पितृत्व सुख देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर होगा विशेष सम्मान

डॉ. अर्चना सिंह को आईवीएफ तकनीक से अनेक दंपतियों को मातृत्व-पितृत्व सुख देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली डॉ. अर्चना सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा राइजिंग भास्कर ग्लोबल एक्सीलेंसी अवार्ड :

  1. श्री सुरेश राठी : नागरिक अभिनंदन : समग्र समाजसेवा
  2. श्री पदम मेहता : राजस्थानी भाषा आंदोलन एवं शब्द शिखर सम्मान
  3. डॉ. अर्चना सिंह : CENTRE HEAD & CHIEF INFERTILITY SPECIALIST AND CONSULTANT GYNAECOLOGIST-INDIRA IVF
  4. श्रीमती निरूपा पटवा : समाजसेवा
  5. श्रीमती मंजू गहलोत : समाजसेवा
  6. श्रीमती तेज कंवर : समाजसेवा
  7. डॉ. रतना बैन : जीव दया
  8. श्री गज शुश्रुषा ट्रस्ट : पक्षी सेवा एवं युवा नेतृत्व
  9. श्रीमती मुक्ता माथुर : योग से स्वास्थ्य की ओर
  10. श्रीमती नीलम व्यास स्वयंसिद्धा : साहित्य सेवा
  11. श्रीमती डॉ. अरुणा टाक : साहित्य सेवा
  12. श्री दिलीप केसानी : साहित्य सेवा
  13. डॉ. संजीदा खानम शाहीन : साहित्य सेवा
  14. श्रीमती ऋचा शरद अग्रवाल : साहित्य सेवा
  15. श्री केवलचंद कोठारी : कचरे से सोना बनाना
  16. श्री नरेंद्र सिंह  राठौड़ : रक्तदान
  17. श्री रजत गौड़ : रक्तदान एवं मानव सेवा
  18. करण सिंह राठौड़ : रक्तदान
  19. राकेश वशिष्ठ : रक्तदान
  20. श्रीमती मीना बरडिया : दिव्यांग सेवा
  21. श्रीमती अनिता मेहता : शिक्षा और समाज सेवा
  22. श्रीमती शोभा आंचलिया : समाजसेवा
  23. श्री राजेन्द्र जैन : नेत्रदान
  24. श्री डॉ. हस्तीमल आर्य : चिकित्सा
  25. सुश्री भानुप्रिया भट्‌ट : 1 रुपए में शिक्षा से समाज निर्माण
  26. सुश्री हंशिका कश्यप : युवा चित्रकार।
  27. श्री राकेश निहाल : गौ संवर्धन एवं प्रकृति का संरक्षण
  28. श्री अजय अस्थाना : पत्रकारिता (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)
  29. श्री राजीव गौड़ : पत्रकारिता (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)
  30. श्री सुमनेश व्यास : पत्रकारिता (डिजिटल मीडिया)
  31. श्री आनंद कल्ला : पत्रकारिता (डिजिटल मीडिया)
  32. श्री राजेश त्रिवेदी : पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया)
  33. श्री नंदकिशोर सारस्वत : पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया)
  34. श्री शिव वर्मा : स्वतंत्र पत्रकारिता
  35. श्री वेदप्रकाश शर्मा : पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया)
  36. श्री लक्ष्मीकांत पुरोहित छेनू (वरिष्ठ पत्रकार एवं रंगकर्मी)
  37. श्री राजेन्द्र तातेड़ : सीपीआर मैन
  38. श्री पंकज जांगिड़ : भजन गायन
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor