Explore

Search

Monday, August 17, 2026, 6:14 pm

Monday, August 17, 2026, 6:14 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बच्चों को तकनीक का ज्ञान 21वीं शताब्दी की आवश्यकता है : केबी व्यास

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 कवियों ने किया कविता पाठ

दिलीप कुमार पुरोहित. अल्मोड़ा (उत्तराखंड)

उत्तराखंड से प्रकाशित बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी एवं बाल साहित्य संस्थान उत्तराखंड द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 1553 वें ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के 16 राज्यों के 80 कवियों ने देश प्रेम पर आधारित बाल कविताएं पढ़ी। 4 चरणों में हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि दुबई के वरिष्ठ साहित्यकार के.बी.ब्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युग में हम सबको तकनीक को समझना होगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल का सदुपयोग आज के समय की मांग है। तकनीक में जो पीछे रह गया व आगे नहीं बढ़ पाएगा। व्यास ने कहा कि ये कार्यक्रम भी आज की उन्नत तकनीक गूगल मीट से ही संभव हुआ है उन्होंने कहा कि बालप्रहरी पटल पर जहां बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति का अवसर दिया जाता है, वहीं वरिष्ठ साहित्यकारों, शिक्षकों,वैज्ञानिकों का बच्चों से संवाद अपने आप में अद्वितीय है।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग के उप निदेशक आकाश सारस्वत ने देश प्रेम पर आधारित कविताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि हम सब अपने-अपने कार्य को ईमानदारी व लगन के साथ करते हैं। तब यही सच्ची देश भक्ति है।

इस कार्यक्रम में भारत के 16 राज्यों के अलावा दुबई तथा डेनमार्क से भी आमंत्रित कवियों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम के संयोजक बालप्रहरी के संपादक तथा बालसाहित्य संस्थान उत्तराखंड के सचिव उदय किरौला ने कहा कि बालप्रहरी के प्रत्येक अंक में 12 पृष्ठों पर बच्चों की रचनाएं दी जाती हैं। कोरोना काल से प्रतिदिन बच्चों के लिए आॅनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें लगभग 36 विधाओं के माध्यम से बच्चे अपनी अभिव्यक्ति देते हैं। इन कार्यक्रमों का संचालन अध्यक्षता बच्चे करते हैं। बच्चे ही विशिष्ट अतिथि बनते हैं प्रतिदिन किसी शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, साहित्यकार तथा अभिभावक को बतौर मुख्य अतिथि बनाकर बच्चों से संवाद करने का अवसर दिया जाता है। बच्चों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, अभिभावक सम्मेलन भी समय -समय पर आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने बच्चों को पत्रिका तथा आॅनलाइन पटल पर जोड़ने की अपील की है। कार्यक्रम में पूर्व आयकर आयुक्त श्याम पलट पांडेय (अहमदाबाद) , हरदेव सिंह धीमान(शिमला,हि.प्र.) ,डाॅ. संगीता गुप्ता(ग्वालियर) , डाॅ. शील कौशिक(सिरसा,हरियाणा) , डाॅ. दीक्षा चौबे(दुर्ग,छत्तीसगढ़), डाॅ. सतीशचंद्र भगत (दरभंगा,बिहार),प्रो.शरदनारायण खरे(मंडला,म.प्र.) , सुनील कुमार माथुर(जोघपुर,राजस्थान) , शिवा धरावेश(सिरमौर,हि.प्र.), डाॅ. अशोक कुमार नेगी(खंडवा,म.प्र.) आदि उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor