पंकज जांगिड़. जोधपुर
श्रावण मास के उपलक्ष्य में बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत, श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी बाईजी का तालाब और जांगिड़ समाज महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सावन महोत्सव श्रद्धापूर्वक और उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि श्री पंचायत के वासुदेव बुढल, ज्योतिस्वरुप धनेरवा, वीरेंद्र भाकरेचा, रमेश प्रकाश शर्मा, कमल आसदेव, मंदिर कमेटी के संरक्षक रामेश्वरलाल हर्षवाल, कमेटी पदाधिकारी गोपी किशन जांगिड़, प्रेमप्रकाश जायलवाल, हुकमाराम झिलोया, मिश्रीलाल कुलरिया, रामदयाल जादम, चेतन प्रकाश बरड़वा, कालूराम बरड़वा, राधेश्याम, घासीराम, गंगाराम बरड़वा, किशोर जांगिड़, महिला मंडल की विनती भाकरेचा, स्नेहलता जादम, सुनीता शर्मा, आशा शर्मा सहित अनेक महिलाओं व समाजबंधुओं की मेजबानी में सावन महोत्सव के दौरान कलाकारों ने सावन से ओतप्रोत मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी तो भक्त झूम उठे। इस दौरान मंदिर को आकर्षक फूलमंडली, हरित पतो व विशेष रोशनी से सजाया गया और भगवान विश्वकर्मा व ठाकुरजी का झूलामय मनोरम श्रृंगार किया गया। सभी अतिथियों व कलाकारों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत-सत्कार किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।



