Explore

Search

Monday, August 17, 2026, 9:05 pm

Monday, August 17, 2026, 9:05 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं नशा मुक्ति महाअभियान आयोजित

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के तत्वावधान में पूर्व मुख्य प्रशासिका परम पूज्य दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के पावन अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर एवं ‘नशा मुक्ति प्रतिज्ञा’ महाअभियान का भव्य आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में ब्रह्माकुमारी से जुड़े 90 सदस्यों ने रक्तदान किया । इस मानवीय एवं सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों सहित आमजन ने बड़ी संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

​कार्यक्रम में पूर्व महापौर व लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एम.के. आसेरी, रोटरी क्लब सचिव अनिल भंडारी, उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धना डिया। पूर्व सचिव रोटरी क्लब राज गुप्ता, ब्रह्माकुमारी फूल दीदी, शील दीदी, मीनू दीदी, शुचि दीदी, अंजलि दीदी, जयलक्ष्मी दीदी सहित कई गणमान्य अतिथि मंचस्थ रहे।

मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म: घनश्याम ओझा

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आत्म-जागृति के साथ-साथ समाज सुधार के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। रक्तदान और नशा मुक्ति जैसे महाअभियान समाज को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

​रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान से शरीर रहता है स्वस्थ: डॉ. एम.के. आसेरी

मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एम.के. आसेरी ने रक्तदान के वैज्ञानिक व चिकित्सकीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “रक्त एक ऐसी अनमोल वस्तु है जिसे किसी प्रयोगशाला या कारखाने में नहीं बनाया जा सकता, इसका निर्माण केवल मानव शरीर में ही संभव है। जब हम रक्तदान करते हैं, तो किसी का जीवन बचाने के साथ-साथ हमारा स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर और निरोगी रहता है।”

​ दादी जी के संस्मरणों से किया प्रेरित

कार्यक्रम में शील दीदी ने संस्था की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दादी प्रकाशमणि जी के साथ बिताए प्रेरक संस्मरण साझा करते हुए कहा कि दादी जी का पूरा जीवन निस्वार्थ प्रेम, करुणा और विश्व बंधुत्व की भावना से ओत-प्रोत था।
​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया और बड़ी संख्या में युवाओं व सेवाधारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर दादी जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor