दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण की ओर से हर घर तिरंगा, वंदे मातरम स्मरणोत्सव तथा तिरंगा वनम वृक्षारोपण अभियान के अंतिम पड़ाव पर आज कार्यालय अध्यक्ष डॉ एस एल मीना के दिशा निर्देशन तथा नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में माचिया सफारी पार्क में वंदे मातरम का सामूहिक गायन तथा पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा कुमारी ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा आयोजित वंदे मातरम स्मरणोत्सव तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा वनम् वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे सप्ताह हर घर तिरंगा, वंदे मातरम का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।
उन्होंने राष्ट्रीय भावनाओं और समर्पित राष्ट्रभक्ति को अंगीकार करते हुए तिरंगा, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सम्मान हेतु हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया तथा कहा कि ये हमारी आन बान शान के प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन हमारे जीवन का आधार है इसलिए इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा वनम् वृक्षारोपण अभियान चलाकर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही माचिया सफारी पार्क से डीसीएफ उदय राम सियोल, एसीएफ बाबूलाल, वन संरक्षक रोहित कुमार, राजेश यादव, सुरेश कुमार, एएओ नवीन आनंद, ओएस गौरी शंकर आदि उपस्थित रहे। इस आयोजन में डॉ चंदन सिंह, डॉ अरविंद परिहार, जगदीश यादव, नवीन अग्रवाल, रमेश कुमार, भोमाराम सोलंकी, उदयवीर श्रीवास, सौरभ कुमार, हंसराज मीणा, दिनेश योगी, नीतू शर्मा, पंकज सक्सेना, मनोहर गहलोत, प्रेमचंद, खेमराज ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


