Explore

Search

Monday, August 17, 2026, 11:30 pm

Monday, August 17, 2026, 11:30 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जैसलमेर पुष्करणा समाज ने प्रतिभाओ व समाजसेवियों को सम्मानित किया

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

जैसलमेर पुष्करणा समाज जोधपुर ने रविवार को भुतनाथ मन्दिर प्रांगण में आयोजित मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह में समाज के होनहार प्रतिभाओ, समाजसेवियो व रक्त दाता को सम्मानित किया, इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओ को भी पुरस्कृत किया । समाज अध्यक्ष डी.के. व्यास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दिल्ली एन सी आर के अध्यक्ष गोपाल दास किराडू मुख्य अतिथि, न्याति अग्रज ओम प्रकाश पुरोहित ,शिक्षाविद रमा बहनजी, महिला प्रकोष्ट के अध्यक्षा प्रो गीता पुरोहित व इन्द्र कुमार व्यास नई दिल्ली विशिष्ट अतिथि के साथ बंशी लाल आचार्य न्याति वट् मंचासीन थे । कार्यक्रम का शुभारम्भ जैसलमेर के आदिदेव प्रभु लक्ष्मीनाथजी व पुष्करणा ब्राह्मणो की कूलदेवी माँ उष्ट्रवाहिनी के पूजन के साथ गगन महाराज के अर्चना स्तोत्र गायन से प्रारम्भ हुवा । समिति के कार्यकारी सदस्यो ने जैसलमेरी पगडी , षॉल एवं माल्यार्पण से मंच पर विराजमान मंचासीन का स्वागत किया ।
कक्षा नर्सरी से उच्चतम कक्षा एमबीबीएस एमएस के होनहार प्रतिभाओ को सम्मनित किया गया जिसमें अनमोल जोशी , पार्थ पुरोहित, नीधी बोहरा , अक्षत व्यास स्नेहा पुरोहित लक्षिता पुरोहित पुलकित पुरोहित को रजत पदक प्रदान किये गये । र्स्वण मण्डित पदक की सूची में क्लेट परीक्षा में 359 वी रैंक प्राप्त ईशान्वी केवलिया ,ई खुश पुरोहित,एमएससी में टॉप मेघा जोशी पुरोहित, सीएफए मुदित बोहरा, एमबीबीएस कर डाक्टर बनने वाले डा साक्षी जोशी , डॉ रुपांशी व्यास , डॉ अनुज बोहरा एमएस बनने पर डॉ श्वेता श्रीपत पुरेाहित को स्वर्ण मण्डित पदक से नवाजा गया । रक्त दान में सेवा देने वाले मुदित व्यास को रजत पदक से सम्मानित किया गया । यह सभी पदक समाज के गणमान्य कमलेश श्रीपत, ई विजय श्रीपत ,डॉ विक्रम गोपा, अंकित श्रीपत , डा नवनीत मल पुरोहित, उपाध्क्ष श्याम सुन्दर बिस्सा, मधुसुदन श्रीपत, नरेन्द श्रीपत रविन्द्र कुमार श्रीपत ब्रजेश श्रीपत , ब्रजलता श्रीपत, गौरव श्रीपत दीपक श्रीपत, प्रवीण श्रीपत, मांगीलाल कल्ला जैसलमेर, मुकेश हर्ष जैसलमेर एवं गोपाल दास किराडू नई दिल्ली के सौजन्य से प्रदान किये गये ।
जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी सेवा करने वाले समाजसेवी विजय किशन व्यास एवन भासा,नवीन पुरोहित, नटवर रंगा, सत्येन्द्र व्यास, प्रकाश डी पुरोहित व डॉ संजय बोहरा कायरा साहब का अभिनन्दन माल्यार्पण , जैसलमेरीय पगडी एव प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इनकी सेवाओ का सम्मान किया । जैसलमेर पुश्करणा समाज जोधपुर के वरिश्ठतम् सदस्य बंषीलाल आचार्य का इस अवसर पर न्याति वट् के रुप में अभिनन्दन किया गया । न्याति वट् के सम्मान में षॉल, श्रीफल,माला एवं प्रषस्ति पत्र का मेमोन्टो प्रदान किया । समाज के उन सभी दानदाताओ को भी सम्मानित किया गया जिन्होने बूंद बूंद सागर योजना में अपना आर्थिक सहयोग गत वर्श से देते आ रहे है जिनकी संख्या करीब 100 करीब थी ।
इस अवसर पर महिला प्रकोश्ट द्वारा सावन उत्सव मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुवा और उन सभी प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया । आयोजित निम्बू चम्मच रेस ,जलेबी रेस, म्युजिकल चैयर्स, अन्ताक्षरी , कैरम, सुलेख , तीन वर्गो में आयोजित प्रष्नातरी के विजता एवं उपविजेता को मंचासीन द्वारा पुरुस्कृत किया गया । इस अवसर पर उपाघ्यक्ष ष्याम सुन्दर बिस्सा द्वारा अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये और कायक्रम का संचालन एवं व्यवस्था सचिव सुरेष केवलिया,कार्यालय सचिव अर्चना बिस्सा व खुषबू केवलिया ने किया । इस अवसर पर समाज के अग्रणीय कमलेष श्रीपत अषोक कुमार व्यास, राम कुमार आचार्य, अनिल गोपा, सत्यदेव बिस्सा कमल केवलिया, नरेन्द्र बट्टू,सत्यनारायण बिस्सा, सुरेष कुमार व्यास, भरत व्यास अनिल केवलिया, ई निरजन व्यास, श्रीकिषन केवलिया एडव्होकेट तरुण पुरोहित, महेष पुरोहित,किर्ती व्यास, नरेष पुरोहित डा कैलाष केवलिया, राजीव वासू विरेन्द्र पुरोहित, ब्रजेष पुरोहित षान्ति प्रसाद व्यास कमला बट्टू मनीशा व्यास जमना गोपा ,नन्दा बोहरा ,गोपाल थानवी सुनिल व्यास निर्मला पुरोहित चंचल बट्टू प्ररेणा पुरोहित महेष पुरोहित दिलीप पुरोहित नरेन्द्र बोहरा योगिता गोपा ज्ञानमल बोहरा प्रसन्न पुरोहित श्री किषन केवलिया विवेक एस केवलिया सहीत कई गण मान्य उपस्थित थे ।
समारोह के अन्त अध्यक्ष डी के व्यास ने रजत व स्वर्ण मण्डित पदको के प्रायोजक के साथ महेष गोपा , एडव्होकेट किषोरी लाल पुरोहित इन्दौर , राकेष बिस्सा बीकानेर व राधेष्याम बिस्सा जोधपुर को पुरस्कार प्रायोजक के लिया धन्यवाद ज्ञापित करते हूवे सभी उपस्थित महानुभावो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे भुतनाथमन्दिर के प्रमुख मदन जी बोहरा का आभार व्याक्त किया । अन्त मे प्रभुलक्ष्मीनाथ जी की महाप्रसादी का आयोजन हुवी जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor