Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 7:21 am

Saturday, August 29, 2026, 7:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ को अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. लुंबिनी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉ. संजिदा खान शाहीन को नेपाल के लुंबिनी में  आयोजित सक्षम नारी कविता प्रतियोगिता में’ प्रथम स्थान के लिए सम्मानित किया गया। देश-विदेश की महिला लेखिकाओं को साहित्य लेखन में प्रोत्साहित करने, नेपाल भारत मैत्री विकास के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में डॉ. संजिदा को 156 महिला रचनाकारों में पहला स्थान मिला है। जिले की डॉ. संजिदा खानम शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने बधाई देते हुए कहा कि संजिदा की रचना अन्य रचनाओं से अलग थी, इन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहित करने की जरूरत है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ. खानम पेशे से शिक्षिका ‘accuperessure theripist होने के साथ ही साहित्य सृजन तथा समाजसेवा में रुचि रखती हैं। इनके द्वारा लिखी प्रकाशन के लिये तैयार तथा उत्तप्रेरणा पुस्तक बहते बहते दरिया बोला प्रकाशनाधीन है। गोल्डेन इंडियन अवॉर्ड सहित दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं तथा वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड 2025 के लिए चयन किया जा चुका है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor