Explore

Search

Tuesday, August 18, 2026, 12:20 am

Tuesday, August 18, 2026, 12:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद बालमुकुंद बिस्सा की छतरी व जालोरी गेट सर्किल सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ भव्य उद्घाटन

जालोरी गेट पर पुनः तिरंगा झंडा लगाए जाने की मांग

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

शहर के हृदय स्थल जालोरी गेट स्थित बिस्सा सर्किल पर अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर नवनिर्मित छतरी एवं चैराहे के सौंदर्यीकरण कार्य का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। शहर विधायक अतुल भंसाली तथा सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने शहीद बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा गगनभेदी देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर चैराहे को फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया।

सर्वसमाज के तत्वावधान में आयोजित समारोह में पंडित विजयदत्त पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं स्वस्तिवाचन के साथ धार्मिक विधियां संपन्न करवाईं। बिस्सा परिवार के प्रतिनिधि गोल्डी बिस्सा एवं सुरेश बिस्सा ने बताया कि चौराहे के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण हेतु शहर विधायक अतुल भंसाली से आग्रह किया गया था। विधायक भंसाली ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत विधायक कोष से बजट स्वीकृत किया और तीव्र गति से कार्य पूर्ण करवाया। उन्होंने जानकारी दी कि चौराहे का शेष सौंदर्यीकरण कार्य महामंदिर से आखलिया चौराहे तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का निर्माण पूर्ण होने के पश्चात कराया जाएगा।

समारोह के दौरान उपस्थित आमजन एवं क्षेत्रीय व्यापारियों ने विधायकों से आग्रह किया कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में इस ऐतिहासिक चौराहे पर पूर्व की भांति ससम्मान विशाल तिरंगा झंडा पुनः स्थापित करवाया जाए।

उद्घाटन समारोह में अरविंद पुरोहित, दीपक व्यास, महेंद्र मेघवाल, जगत नारायण जोशी, नरेंद्र कच्छवाहा, सुरेश जोशी, मनीष पुरोहित, राकेश बिस्सा, डॉ. एस.पी. व्यास, सुशील व्यास, आनंद बिस्सा, स्वतंत्रता सेनानी देवनारायण बिस्सा, अमर शहीद बालमुकुंद बिस्सा के परिवारजन, जालोरी गेट व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor