Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

Sunday, October 18, 2026, 9:01 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव ब्यावला श्रद्धापूर्वक मनाया

पंकज जांगिड़. जोधपुर

रातानाडा, ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज के सान्निध्य में मंदिर समिति सदस्यों व शिवभक्तों की ओर से शिव ब्यावला का श्रद्धापूर्वक आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक अरुणा बुब व दिव्यांशु बोराणा ने बताया कि श्री बाबा बर्फानी ब्यावला मंडली के पुखराज सोनी, सुरेश सोनी व सहयोगियों ने संगीतमय झांकी युक्त ब्यावला वाचन किया, जिसमें श्रद्धालु शिवभक्ति में सराबोर नजर आए। इस दौरान सभी की मान-मनुहार की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor