Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

Sunday, October 18, 2026, 9:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सरस्वती नगर पार्क नंबर एक में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

सरस्वती नगर पार्क नंबर एक में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद मीनाक्षी कोठारी और पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत कोठारी थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां पेश की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनाक्षी कोठारी ने देश की आजादी और एकता को अखंड बनाए रखने की बात कही। क्षेत्रवासियों ने हर्षोल्लाह के साथ 15 अगस्त का कार्यक्रम मनाया। बच्चों की दौड़, महिलाओं का म्यूजिकल चेयर व अन्य एक्टिविटी  आयोजित की गई। सभी के लिए अल्पहार की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में कमेटी के मेंबर, अध्यक्ष महोदय भगवाना राम ने मुख्य अतिथि का साफा पहना करके वह माला अर्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम का नरेंद्र सागवा ने संचालन किया और क्षेत्र के और कमेटी के सचिव नारायण लाल जांगिड़, मोहनी देवी, प्रदीप जैन, पीवी सिंह, संगीता भट्टी, मनरूप स्वामी, घनश्याम शर्मा, संपत टाक, रतन चोपड़ा, गोपाल जांगिड़ व कमेटी के मीडिया प्रभारी महेंद्र भट्टी ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए। अंत में पार्षद प्रतिनिधि ने मीडिया प्रभारी महेंद्र भट्टी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor