राखी पुरोहित. जोधपुर
झालामंड स्थित पृथ्वीराज नगर की सीसी सड़कों का विधिवत उद्घाटन शहर विधायक अतुल भंसाली द्वारा किया गया। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक महोदय का आभार जताया।
यह कार्यक्रम पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क में संपन्न हुआ। शहर विधायक के साथ जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल भी उपस्थित रहे । पृथ्वीराज नगर महिला अध्यक्ष सुजाता शर्मा के सान्निध्य में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन अतुल भंसाली ने किया।
लगभग ढाई करोड़ रुपए की सीसी सड़क निर्माण करवाई जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को फायदा होगा। पृथ्वीराज नगर में विधायक महोदय के आगमन पर महाराजा पार्क में उनका भव्य स्वागत किया गया।
थनिष्ठा खत्री, समृद्धि खत्री ने विधायक महोदय के तिलक लगाकर स्वागत किया। विधायक महोदय को साफा पहनकर हीर सिंह ने अभिनंदन किया और इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिसमें मुख्य रूप से प्रोफेसर एलएन बुनकर, शारदा बुनकर, श्रीमती सुमन पंवार, श्रीमती खुशबू खत्री, महेश शर्मा, नरेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप सिंह गौड, एडवोकेट विजेंद्र कुमार शर्मा, रविंद्र पंवार, किशोर कुमार पंवार, राजेंद्र चौधरी, परितोष नाहर आदि उपस्थित रहे और सभी ने विधायक महोदय का स्वागत किया।




