Explore

Search

Wednesday, August 19, 2026, 3:31 pm

Wednesday, August 19, 2026, 3:31 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दारूल उलूम अरबिया इस्लामिया चौखा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

राखी पुरोहित. जोधपुर 
चौखा स्थित ‘दारूल उलूम अरबिया इस्लामिया‘ मदरसे में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर के फाउंडर मोहम्मद अतीक ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात् मदरसे के कई छात्रों ने देश भक्ति गीत, हिन्दी भाषण, इंग्लिश में भाषण, कौमी तराने सहित देश प्रेम के कई कार्यक्रम पेश किये।
यूनिवर्सिटी फाउंडर मोहम्मद अतीक ने अपने उद्बोधन में स्टूडेन्ट्स की हौंसला अफजाई करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत के साथ वक्त के साथ चलते हुए तरक्की करते हुए हमेशा अपडेट रहने की बात कहीं।
समारोह की सफलता में मदरसे के मौलाना अब्दुल करीम वली नदवी, मौलाना अरशद नदवी,  मौलाना मेहरूद्दीन नदवी,  मुफ्ती अब्दुल समद कासमी, मुफ्ती शम्सुद्दीन,  मुफ्ती जावेद नदवी,  मास्टर इमरान, मास्टर सईद, अब्दुल वाहिद, मास्टर मुकेश, मास्टर सुरेश सहित समस्त स्टाफ व स्टूडेन्ट्स का खास सहयोग रहा। इस मौके पर आसपास के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor