300 स्टील की थालियां-कटोरी सहित 300 सैनेटरी पैड भेंट किए
राखी पुरोहित. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के सेवा कार्य की एक और मिसाल सामने आई। बुधवार को निरूपा पटवा के नेतृत्व में माणकलाव स्थित सुचेता कृपलानी शिक्षण संस्थान में दिव्यांग एवं मूक-बधिर बच्चों के लिए सेवा कार्य किया गया।
इस मौके पर निरूपा पटवा ने बच्चों से आत्मिक मुलाकात की और उनसे उनके भविष्य को लेकर बातचीत की। बच्चों के सपनों और उनकी जिज्ञासाओं को लेकर निरूपा पटवा ने उनसे संवाद किया। काफी देर तक निरूपा पटवा ने बच्चों के साथ सार्थक बातचीत की।
फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि सुचेता कृपलानी शिक्षण संस्थान में 300 स्टील की थालियां मय कटोरी भेंट की गई। साथ ही निरूपा पटवा द्वारा 300 सेनेटरी पैड भेंट किए गए।
बालिकाओं को हाईजीन का महत्व समझाया और गुड टच और बेड टच की जानकारी दी और किसी से ना डरने की बात कही।
इसमें प्रमुख सहयोग नीलू शर्मा का रहा। उन्होंने अपने पति अशोक शर्मा की स्मृति में अन्ना पैकर्स के नाम से सामग्री भेंट की। जिसमें तुलसाराम परिहार, भगवती सेन, निष्का शर्मा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। नीलू शर्मा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज जोधपुर का प्रकृति संरक्षण के लिए पौधरोपण का अभियान भी लगातार जारी है।
अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि फेडरेशन ऑफिसर व ग्रुप की संरक्षक निरूपा पटवा ने आने वाले समय में भी वहाँ की आवश्यकताओ पर चर्चा की और ज़रूरत की चीज़ों को उन्होंने जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया और अगले माह 22 तारीख को एक दिन के सम्पूर्ण खाने की व्यवस्था की घोषणा की। संस्थान के लक्ष्मण सिंह व रसोई प्रमुख जसु महाराज ने निरूपा पटवा एव उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया। संस्थापक भैरूसिंह भाटी ने प्रमुख सहयोगी नीलू शर्मा और एवं फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा का भी माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।










