Explore

Search

Friday, August 21, 2026, 1:14 am

Friday, August 21, 2026, 1:14 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण पर भव्य सेमिनार संपन्न

सावन-रक्षाबंधन के रंग, निवेश की समझ और सम्मान का संगम

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

सावन की हरियाली और रक्षाबंधन की मिठास के बीच महिलाओं के लिए वित्तीय सशक्तिकरण का संदेश गूंजा। शहर में आयोजित “महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण” विषय पर भव्य निवेशक जागरूकता सेमिनार महिलाओं के उत्साह और भागीदारी से खचाखच भरा रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जोधपुर के वरिष्ठ कम्पनी सचिव एवं आईसीएसआई के संस्थापक अध्यक्ष सीएस मुकेश बंसल ने कहा: “नियमित निवेश ही महिलाओं को सच्चा सशक्तिकरण देता है। पैसा कमाना जरूरी है, पर उसे समझदारी से बढ़ाना उससे भी जरूरी है।”

उन्होंने महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ वित्तीय साक्षर बनने का आह्वान किया। जीवन को आसान बनाने वाला उनका सरल मंत्र “50:30:20” खूब पसंद किया गया: 50 रुपये घर खर्च, 30 रुपये मनोरंजन, 20 रुपये बचत और निवेश।

उन्होंने बताया कि महंगाई को मात देने वाला निवेश ही असली निवेश है और यह पारदर्शी म्यूचुअल फंड के जरिए संभव है। साथ ही उन्होंने नामांकन, संयुक्त खातेदारी, फर्जी योजनाओं से बचाव और समय रहते वसीयतनामा बनाने पर भी जोर दिया।

सेमिनार की शुरुआत से पूर्व सावन उत्सव और रक्षाबंधन की धूम से हुई। सभी महिलाएं लहरिया की साड़ियों में सजी थीं, जिससे पूरा हॉल रंगीन हो उठा। मंच पर आए अतिथियों का फूलों से स्वागत किया गया।

फेडरेशन अधिकारी अनिता जितेंद्र मेहता ने सीएस मुकेश बंसल को मोमेंटो और उनकी धर्मपत्नी सुनीता बंसल को दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। सेमिनार से पहले हाऊजी और सावन उत्सव रक्षा-बंधन सभी महिलाओं को राखी बांधकर तिलक लगाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। सेमिनार से पूर्व माहौल और उत्सवमय बना दिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी रही। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप की यूनिट डॉ. फूलकौर, अध्यक्ष रामशाह, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत मेहता, राजकुमारी अरोड़ा, रेनू मेहता, निर्मल जैन, दुर्गेश माथुर, इंदु सिंघवी, दुर्गा खेतावत, प्रमिला व्यास प्रोफेसर, मीना बर्डिया, स्नेहलता कुंभट, स्नेहलता जांगिड़, प्रेमलता परिहार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। अन्य संस्थाओं की महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर फेडरेशन अधिकारी अनिता मेहता ने कहा: “इस तरह के सेमिनार महिलाओं को वित्त की जरूरी जानकारी देते हैं और यह उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है।”

उन्होंने सीएस मुकेश बंसल को बहुमूल्य जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया। खचाखच भरे हॉल में महिलाओं ने निवेश, म्यूचुअल फंड और सुरक्षा को लेकर सवाल भी पूछे, जिससे कार्यक्रम की सार्थकता साफ दिखी। कार्यक्रम समाप्ति पर अनिता मेहता ने मुकेश बंसल साहब का आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया सुंदर आयोजन के लिए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor