Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:13 am

Sunday, October 18, 2026, 8:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में “सावन की रमझोल” कार्यक्रम 24 अगस्त को, बर्फानी बाबा की झांकी रहेगी विशेष आकर्षण

पंकज जांगिड़. जोधपुर

रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर महिला मंडल और भक्तगणों की ओर से पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में 24 अगस्त को “सावन की रमझोल” कार्यक्रम आयोजित होगा।

व्यवस्थापिका शिवानी जोशी व निकिता जोशी ने बताया कि इस दौरान बर्फानी बाबा की झांकी विशेष आकर्षण रहेगा और मंदिर व देव प्रतिमाओं का अलौकिक सजावट व श्रृंगार होगा। श्रद्धालु सुबह से शाम तक झांकी व श्रृंगारमय भगवान के दर्शन लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि कि संपूर्ण श्रावण मास में प्रतिदिन मंदिर व देव प्रतिमाओं का विभिन्न पत्तो व पुष्पों से मनोरम श्रृंगार किया जा रहा है। इस अवसर पर संकीर्तन के साथ विशेष आयोजन होंगे। आयोजन के दौरान सभी भक्त श्रावणमयी पौशाक धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor