Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 6:50 am

Sunday, October 18, 2026, 6:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

चौपासनी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में 43 वीं सब जूनियर जिला स्तर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ

महाराजा हनवन्त चौपासनी अंग्रेजी माध्यम स्कूल टीम बनी विजेता

सुनील वर्मा. जोधपुर 

चौपासनी सीनियर सैकंडरी स्कूल परिसर में शुक्रवार को 43 वीं सब जूनियर नेहरू हॉकी जिला स्तर प्रतियोगिता का समापन हुआ। । प्रतियोगिता में महाराजा हनवन्त चौपासनी स्कूल अंग्रेजी माध्यम की विजयी टीम विजयी रही।

प्रतियोगिता के संयोजक व चौपासनी सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्राचार्य दुर्गादास सिंह राजवी ने बताया कि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थानी शोध संस्थान चौपासनी उप समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लीलियाँ थे । अध्यक्षता चौपासनी शिक्षा समिति के सदस्य बिशन सिंह भाटी व विशिष्ट अतिथि खेल उप समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह जोधा थे । उन्होने बताया कि विजेता महाराजा हनवन्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंग्रेजी माध्यम व उप विजेता टीम चौपासनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को अतिथियों ने ट्रॉफ़ी व पुरस्कार प्रदान किए । मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह लीलियाँ ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की । अतिथियां का स्वागत प्राचार्य दुर्गादास सिंह राजवी ने किया । उन्होंने बताया समापन अवसर पर आयोजन सचिव पुष्पेन्द्र सिंह चंपावत ,नाथू सिंह नरुका, श्रवण सिंह जैतावत ,छतर सिंह राठौड़ ,महेंद्र सिंह बांरा ,निर्णायकगण,शारीरिकशिक्षक ,शिक्षक व दल प्रभारी उपस्थित थे । उप प्राचार्य डॉ अर्जुन सिंह राठौड़ ने धन्यवाद व्यक्त किया व संचालन बिशन सिंह राठौड़ ने किया ।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor