Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:43 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:43 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारत विकास परिषद ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय पश्चिम में लगाए परिंडे

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के पानी पीने हेतु परिंडे लगाने के अभियान में आज 28 मई को शाम 6 बजे पुलिस उपायुक्त कार्यालय पश्चिम अशोक उद्यान के पीछे परिंडे लगाए। जिसमें 20 परिंडे लगाए गए । पुलिस उपायुक्त कार्यालय पश्चिम से आईपीएस राजेश कुमार यादव उपायुक्त पश्चिम, एडिशनल एसपी निशांत भारद्वाज व अन्य निरीक्षक व स्टाफ ने परिंडे लगाने में सहयोग दिया।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की तरफ से उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार कच्छवाहा भारत विकास संस्थान के अध्यक्ष हरि महेश्वरी, राजेश शर्मा, कमलेश कुमार सेंगर व परीक्षित भूतड़ा, सुमित भूतड़ा ने परिंडे लगाने में सहयोग प्रदान किया। भीषणतम गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद के मुख्य शाखा द्वारा परिंडे लगाने के कार्यक्रम के डीसीपी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि मूक पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था करके संस्थान बहुत नेक कार्य कर रही है । वैसे भी भारत विकास संस्थान सेवा व संस्कार के अनेक कार्य करती रहती है संस्थान द्वारा अभी तक 300 परिंडे जोधपुर में अलग-अलग जगह पर लगाए जा चुके हैं और भी आगे जहां आवश्यकता होगी यह कार्यक्रम चलता रहेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor