पूर्व संध्या हुआ शिव ब्यावला, मंदिर में गूंजा बंब बंब भई बंब भोला,
जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र ब्रह्मपुरी, देरागा स्थित अति प्राचीन स्वयंभू श्री माधवेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावण महोत्सव के अंतर्गत श्रावण सुदी दशमी को दिनांक 22 अगस्त, शनिवार को श्रीमाली ब्राह्मणों द्वारा प्रातः 11.15 बजे गणपति पूजन एवं लघुरुद्राभिषेक का आयोजन होगा वहीं सायं 7.30 बजे अन्नकूट एवं महाआरती का भव्य आयोजन होगा।
पंडित विकास दवे व पंडित चिराग दवे ने बताया कि श्री माधवेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावण महोत्सव के अंतर्गत दिनाँक 22 अगस्त शनिवार को श्रीमाली ब्राह्मणों द्वारा अभिजीत मुहूर्त में लघु रुद्राभिषेक किया जाएगा।
विक्रान्त दवे व अनिल दवे ने बताया कि इस शुभ अवसर पर शाम 7.30 बजे अन्नकूट एवं महाआरती का भव्य आयोजन होगा। वहीं मंदिर को दुल्हन की तरह सजाकर भगवान का विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा। इस अवसर पर गणमान्य बंधु के साथ सैकड़ों क्षेत्र वासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
आयोजित कार्यक्रम की पूर्व संध्या दिनांक 21 अगस्त, शुक्रवार को सायं 7.30 बजे श्री बैजनाथ ब्यावला भजन मंडली द्वारा शिव ब्यावला का वाचन
किया जो देर रात्रि तक चला। इस अवसर पर पंडित विकास दवे, पंडित चिराग दवे, विक्रान्त दवे, अनिल दवे, गंगादत्त ओझा, कमलनारायण दवे, अरुण दवे, नवल किशोर दवे, विजय जोशी, राजू दवे, रोहित ओझा, तनय बोहरा, हेमेन्द्र ओझा, प्रणीत ओझा, शुभांकर भट्ट के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु, महिला मंडल एवं युवा वर्ग उपस्थित हुए।

