Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:22 am

Sunday, October 18, 2026, 9:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विशेष बच्चों के साथ दीप फाउंडेशन एवं रिहेबिलिटेशन सेंटर ने बांटी खुशियां

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

दीप फाउंडेशन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर की ओर से आज विशेष बच्चों के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों के बीच खुशी, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में किरण क्रांति फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरदीप सिंह सल्लूजा, प्रदेश महासचिव अभिलेष वडेरा, जिला अध्यक्ष डॉ. अनीता परिहार एवं श्री महेंद्र कुमार उपाध्याय, विश्व हिंदू परिषद के प्रेसिडेंट, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सभी अतिथियों का स्वागत डॉ. चंद्रकला गोस्वामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेष बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा दीप फाउंडेशन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर द्वारा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पा गोस्वामी सहित दीप फाउंडेशन एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्था ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और संवेदनशील सहभागिता से विशेष बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor