चैनल 24 प्लस न्यूज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, प्रतियोगिताओं में खूब किया एन्जॉय, 250 महिलाओं ने लिया भाग
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, जोधपुर जिला महिला इकाई और चैनल 24 प्लस न्यूज के संयुक्त तत्वावधान में सावन उत्सव 2026 का भव्य आयोजन रविवार को दी रासो, जोधपुर में किया गया।
महिला इकाई की अध्यक्ष अनीता मेहता ने बताया कि इस सावन उत्सव में करीब 250 महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में डांस, रैंप वॉक, मिस सावन, मिसेज सावन, विशेष सावन प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
निर्मला गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनीषा पंवार रहीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डोेली ने मिस सावन का खिताब जीता को मिसेज सावन का खिताब प्रतिभा जैन के नाम रहा। सोनिया राठी डांसिंग क्वीन बनीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य निर्मला गुप्ता और मीनल गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महासचिव आनंदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में अपने उद्बोधन में अध्यक्ष अनीता मेहता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का यह एक अच्छा आयाम है, जिसके अंतर्गत सभी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखाती हैं। सावन महिलाओं का त्यौहार है, इस समय चारों ओर हरियाली रहती है जिससे सभी आनंदित होते हैं। महिलाओं ने कार्यक्रम को जमकर एन्जॉय किया और चटपटे व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। कुल मिलाकर सावन उत्सव जोरदार रहा।















