Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:58 am

Sunday, October 18, 2026, 8:58 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मथुरादास माथुर अस्पताल और सेटेलाइट अस्पताल पावटा में भोजन में इस प्रकार करें आर्थिक सहयोग


आप भी चाहते हैं कि आपकी संस्था के बारे में राइजिंग भास्कर में जानकारी प्रकाशित की जाए तो हमसे संपर्क करें : 9783414079 या मेल करें : diliprakhai@gmail.com

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

स्वयंसेवी संस्थाएं और एनजीओ जो शिक्षा, स्वावलंबन, निराश्रित बच्चों, अनाथ बच्चों, दिव्यांगों, बुजुर्गों और मानसिक रूप से बीमार और पीड़ितों की सेवा के लिए कार्यरत हैं। जो सेवा की भावना से कार्य कर रहे हैं। जिनकी रसोई में भामाशाहों और दानदाताओं का सहयोग रहता है। आप भी अपने जन्म दिन, परिवार में किसी के जन्म दिन, शादी की सालगिरह और अन्य अवसरों पर इन संस्थाओं में पूरे एक दिन का भोजन, एक समय का भोजन या नाश्ते का जिम्मा उठा सकते हैं। आज से हम रोज एक संस्था की जानकारी राइजिंग भास्कर के माध्यम से प्रकाशित कर रहे हैं, जिन्हें आप अपना छोटा सा लेकिन अहम सहयोग कर सकते हैं। आज हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर के बारे में।

संस्था का नाम : हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर

हरे कृष्णा मारवाड़ मंदिर द्वारा मथुरादास माथुर अस्पताल में दोपहर 12 से 3:30 बजे तक और सेटेलाइट चिकित्सालय पावटा में सुबह 11:30 से 2:30 बजे तक मिलता है रोगियों और उनके परिजनों को निशुल्क भोजन।

संपर्क व्यक्ति : निखिलात्मा दास प्रभुजी : कॉन्टेक्ट नंबर : 9116139371

नोट : राशि परिवर्तित हो सकती है, इसलिए संपर्क नंबर पर एक बार कॉन्टेक्ट कर लें।

इच्छुक लोग विशेष अवसरों—जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ या किसी प्रियजन की स्मृति में—अन्नदान सेवा को प्रायोजित कर सकते हैं। 100 लोगों से लेकर 800 लोगों तक के भोजन का प्रायोजन करने की व्यवस्था बनाई गई है, ताकि हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सके। यह व्यवस्था समाज को सेवा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन गई है। 100 लोगों के लिए 3400 रुपए, 300 लोगों के लिए 10,200 रुपए, 500 लोगों के लिए 17,000 रुपए और 800 लोगों के लिए 27,200 रुपए का सहयोग किया जा सकता है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि जब कोई व्यक्ति अपने जीवन के खास दिन पर भोजन प्रायोजित करता है, तो वह दिन और भी सार्थक बन जाता है। यह परंपरा धीरे-धीरे शहर में लोकप्रिय हो रही है और कई परिवार नियमित रूप से इस सेवा से जुड़ रहे हैं

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor