Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:52 am

Sunday, October 18, 2026, 7:52 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट : उगता सूरज संस्था में मनाया रक्षाबंधन

51 थालियां और खाद्य सामग्री वितरित की, बच्चों संग बांटी खुशियां, राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी की अगुवानी में हुआ कार्यक्रम

राखी पुरोहित. जोधपुर

‘हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण’ द्वारा रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ट्रस्ट की ओर से ‘उगता सूरज’ संस्था में 51 थालियां वितरित की गईं, जिससे संस्था के सदस्यों और बच्चों के चेहरे खिल उठे।

ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम ने बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित इस सेवा कार्य के तहत थालियों के साथ-साथ सभी के लिए कचौरी, बिस्कुट, केले, जूस और नमकीन जैसी विभिन्न खाद्य सामग्रियों का भी वितरण किया गया। इस सेवा कार्य और आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के कई प्रमुख सदस्यों ने अपना विशेष सहयोग दिया।

कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र ,सुधा धारीवाल, कंचन सर्राफ, कुसुम जैन, गीता लाडवानी, बद्रीनारायण हर्ष, नीलम जैन, वीना सखरानी, आशा चांडक, बृजेश जोशी, पिंकी अरोड़ा, खुशी गौरानी, मीनाक्षी कच्छवाह और जया राठौड़ सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। उगता सूरज फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण मोतीवाल, सचिव अमर भारती, कोषाध्यक्ष रितु वैष्णव एवं सदस्य कमलेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। और सभी ने मिलकर खुशी के इस पर्व को मनाया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor