Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 11:28 pm

Tuesday, August 25, 2026, 11:28 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के बैनर का किया विमोचन

भाग्यशाली रक्तदाता को निःशुल्क उमराह का दिया जाएगा हवाई टिकिट

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

हर साल की तरह इस साल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मारवाड़ शरिआ काेऑपरेटिव क्रेडिट एण्ड सेविंग्स सोसायटी लिमिटेड की ओर से जालोरी गेट ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने तात पार्क में ‘विशाल रक्तदान शिविर एवं अतिथि सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार 26 अगस्त को किया जायेगा।

मारवाड़ शरिआ सोसायटी के सीईओ एवं मौलाना आज़ाद यूनिर्विटी के फाउंडर मोहम्मद अतीक ने बताया कि इस रक्तदान कैम्प के बैनर का विमोचन मेड़ती गेट स्थित जामिया आइशा सिद्दीका बनात मदरसे में किया गया। उन्होंने कहा कि नबी मुहम्मद सल्लललाहो अलैहे वसल्लम की पैदाईश पर खून दान करना भी उनसे मुहब्बत की एक सच्ची अकीदत है। ब्ल्ड कैम्प का मक़सद गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर खून की व्यवस्था कराना तथा आमजन में ब्लड कैम्प के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर उन्हें रक्तदान करने के लिए जागरूक करना है।

खिदमत-ए-ख़ल्क़ ट्रेवल फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद गजधर ने बताया कि कैम्प में रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों में से लाॅटरी के जरिये निकाले गए किसी एक भाग्यशाली रक्तदाता को मक्का-मदीना उमराह धार्मिक यात्रा का हवाई टिकिट निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

बैनर विमोचन कार्यक्रम में रक्तदान शिविर की सहयोगी संस्था मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अफजल, मोहम्मद हारून, सदस्य सईद अहमद खिलजी, मोहम्मद हुसैन गौरी, इकबाल सय्यद, अनीसुलहसन, मुजफ्फर हुसैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद तारीक, खिदमत-ए-ख़ल्क़ ट्रेवल फाउंडेशन के सचिव अब्दुल रहीम मोदी, युनाईटेड उम्माह वेलफेयर सेासायटी के अध्यक्ष अब्दुल रहीम सांखला, नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संस्थापक साजिद खान जोधाणा, आमिर खान ईवेंट कम्पनी के डायरेटर आमीर खान कुवैत वाला, अंजुमन कौम नागौरी सिलावटान (अबाबिल ग्रुप) के मोहम्मद साबिर, द राॅयल ग्रुप सेवा समिति के संस्थापक वसीम अकरम, मंसूरी समाज के सचिव मोहम्मद असलम मंसूरी, समाजसेवी जावेद हुसैन ईदगाह, वेलफेयर फाउंडेशन चुंदड़ीगर समाज के संयोजक मोहम्मद आरिफ चुंदड़ीगर, राजस्थान मुस्लिम तेली महापंचायत के सचिव सैयद वसीम अख्तर, लोहार बिरादरान जयपुरियान विकास संस्था जोधपुर के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक जोया, कौम भिश्ती देशवाला बेड़ा अंजुमन समिति के सचिव अब्दुल वहाब, नेशनल मिरासी समाज विकास समिति के अध्यक्ष नवाब खान, कौम अंसारी जुलाहा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अकबर अंसारी, आयत ई मित्र एण्ड कम्प्यूटर सेन्टर के आसिफ खान सिंधी, युवा नेता मोहसिन अब्बासी, जामिया आयशा के मौलाना हिदायतुल्लाह, मौलाना फारूक, मौलाना अय्यूब एवं मौलाना तय्यब सहित कई गणमान्य लोगों का खास सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor