Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:21 am

Sunday, October 18, 2026, 9:21 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में “सावन का सतरंगी महोत्सव ” कार्यक्रम 26 अगस्त को

पंकज जांगिड़. जोधपुर

रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर महिला मंडल और भक्तगणों की ओर से पवित्र सावन मास के उपलक्ष्य में “सावन का सतरंगी महोत्सव” मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में 26 अगस्त, बुधवार को आयोजित होगा।

व्यवस्थापिका शिवानी जोशी व निकिता जोशी ने बताया कि दोपहर 12.15 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होने वाले महोत्सव के दौरान दीप प्रज्वलन व गणेश स्तुति के बाद सावन की खेल मस्ती, खेलकूद प्रतियोगिता, भजन नित्य संगम, बेस्ट सावन सुंदरी तथा खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें विजताओ को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा। महोत्सव का ड्रेस कोड लहरियाँ परिधान रहेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor