Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:23 am

Sunday, October 18, 2026, 9:23 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में सजी अलौकिक बर्फानी बाबा की झांकी, संकीर्तन में झूमी महिलाएं

पंकज जांगिड़. जोधपुर

रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर महिला मंडल और भक्तगणों की ओर से पवित्र सावन मास के उपलक्ष्य में पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में “सावन की रमझोल” कार्यक्रम आयोजित हुआ।

व्यवस्थापिका शिवानी जोशी व निकिता जोशी ने बताया कि इस दौरान बर्फानी बाबा की झांकी विशेष आकर्षण रही और मंदिर व देव प्रतिमाओं का अलौकिक सजावट व श्रृंगार किया। श्रद्धालुओं ने सुबह से शाम तक झांकी व श्रृंगारमय भगवान के दर्शन का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि कि संपूर्ण श्रावण मास में प्रतिदिन मंदिर व देव प्रतिमाओं का विभिन्न पत्तो व पुष्पों से मनोरम श्रृंगार किया जा रहा है।संकीर्तन के दौरान भजनों पर महिलाएं झूमती नजर आई। आरती के पश्चात केसर पेड़े व माखनिया लस्सी का प्रसाद वितरित किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor