जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा की अगुवाई में शास्त्री नगर पुलिस थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व सेलिब्रेट किया
राखी पुरोहित. जोधपुर



जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा की अगुवाई में शास्त्री नगर पुलिस थाने में अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधे। समाज सेविका निरूपा पटवा ने बताया कि रक्षकों को रक्षा सूत्र बांधकर खुशी और अपनत्व का अहसास किया गया। पुलिस अधिकारियों को स्पेशल होने का अहसास करवाया गया।
देश के रक्षक को थाने के पुलिस जवानों को कुमकुम से टीका निकालकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई और पुलिस भाइयो ने 2100/- रुपये का लिफाफा दिया। निरूपा पटवा ने तुरंत प्रभाव से वापस उनको ही सारी राशि गोशाला में दान करने का निर्णय किया।
सभी सदस्य ने उनसे रक्षा का वचन लिया और अपने भाई की लंबी उम्र की कामना की। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में , जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज जोधपुर की टीम ने, पर्व को विशेष लोगो के साथ मनाया। विशेष सेवा का आयोजन किया। कार्यक्रम में नीलू शर्मा ,शोभा मोदी ,संतोष लुनकर ,अनीता अरोड़ा ,डॉ त्रिफेना मेसी ,अंकिता परिहार ,विनीता कुलश्रेष्ठ ,अनीता अरोड़ा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।
उपनिरीक्षक शैतान चौधरी ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने थाने में ऐसा मनमोहक वातावरण बनाकर सभी भाइयो को भाव विभोर कर दिया। सभी सदस्यों ने आने वाले समय में ग्रुप द्वारा होने वाली सेवा कार्य पर भी सदस्यों से विचार विमर्श किया। सीआई नीपु दिनेश लखावत ,उपनिरीक्षक शैतान चौधरी , सउनी चेतन कुमार ,सउनि ओमप्रकाश ,सउनि प्रकाशचन्द्र, सउनि, मजीद ख़ान , सउनि थानाराम, सउनि बाबूलाल, हेड कांस्टेबल जब्बरसिंह, कांस्टेबल हर्ष देवड़ा ,दिनेश विश्नोई, निरमा ,महेंद्र, प्रकाशचन्द्र ,हेमाराम आदि ने सभी प्रमुख सहयोगीयो और एवं फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा का आभार व्यक्त किया।

