Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 12:45 am

Thursday, August 27, 2026, 12:45 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुष्करणा दिवस : 116 प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स और 8 बुजुर्ग न्याति वट से सम्मानित

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद जोधपुर शाखा की ओर से माँ उष्ट्रवाहिनी के प्राकट्य दिवस पुष्करणा दिवस समारोह महिला पीजी महाविद्यालय प्रताप नगर सूरसागर रोड में गुरुवार को शाम साढ़े छः बजे भारत पेट्रोलियम के सेवानिवृत्ति निदेशक कृष्णकांत जोशी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रतन पुरोहित ने अध्यक्षता की और वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ शैलेश थानवी एवं अतिरिक्त उपपंजीयक सहकारी समितियां प्रशांत कल्ला विशिष्ट अतिथि थे।

समारोह के मुख्य आयोजक एवं परिषद के शाखा महामन्त्री अमरचन्द पुरोहित ने परिषद् का परिचय देते हुए बताया कि परिषद द्वारा पिछले 40 वर्षो से पुष्करणा ब्राह्मणों की कुलदेवी माँ उष्ट्रवाहिनी के प्राकट्योत्सव पुष्करणा दिवस पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को न्याति मेधा एवं विभिन्न पुष्करणा बाहुल्य मोहल्ला क्षेत्रों के बुजुर्गो को न्याति वट से सम्मानित किया जाता है |

इस अवसर पर समाज के शांति प्रसाद व्यास, लादूराम पुरोहित, शान्तिप्रसाद हर्ष, शिवकुमार बोहरा, डॉ. राम कृष्ण व्यास, वल्लभकाश पुरोहित, महेश कल्ला एवं ओमप्रकाश व्यास को न्याति वट सम्मान से सम्मानित किया गया । उन्होंने बताया कि महिला शिक्षा आज के दौर में समाज की सबसे बड़ी जरूरत है क्योंकि यदि एक महिला शिक्षित होगी तो पूरे परिवार को शिक्षित कर देगी।

श्री पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष 116 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तथा परिषद के महिला प्रकोष्ठ में वर्ष पर्यन्त सराहनीय कार्यो व गतिविधियों के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सहयोग के लिए श्रीमती अरूणा पुरोहित, श्रीमती मालती कल्ला, डा मंजुला व्यास एव श्रीमती गायत्री आचार्य को सम्मानित किया गया ।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत पेट्रोलियम के सेवानिवृत्ति निदेशक कृष्णकांत जोशी ने कहा कि प्रतिभाओं को समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। प्रतिभाओं को समय-समय पर सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है जिससे कि वह अपने लक्ष्य प्राप्ति में दुगनी गति से जुट जाते हैं।

समारोह के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त उप पंजीयक सहकारी समितियां प्रशांत कल्ला ने कहा कि समाज एक दूसरे की मदद से ही आगे बढ़ता है और विद्यार्थियों को अपनी कमीयों में सुधार करके निरंतर गतिशील रहना चाहिए।हम सभी समाज के ऋणी हैं और हमें एक दूसरे की मदद करके समाज के ऋण को उतारना है।

समारोह के विशिष्ट आतिथ्य वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ शैलेश थानवी ने अपने उदबोधन में कहा की विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय बाद एवं अनुशासित तरीके से जुट जाना चाहिए एवं असफलता मिलने पर निराश नहीं होना चाहिए ।
समारोह के अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ रतन पुरोहित ने अपने उदबोधन में कहा की मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता विद्यार्थियों को निरंतरता के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाना चाहिए । मेहनत के साथ-साथ अपने गुरुओं का सम्मान भी अति आवश्यक होता है क्योंकि वे ही वे मार्गदर्शक होते हैं जो हमारी कर्मियों को दूर करते है । संचालन भानू पुरोहित ने किया |

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor