Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 8:35 pm

Thursday, August 27, 2026, 8:35 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उत्थान फाउंडेशन ग्रुप : झुग्गी-झोपड़ी में महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए

राखी पुरोहित. जोधपुर

उत्थान फाउंडेशन ग्रुप की ओर से बासनी सरस्वती नगर के आस पास की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं को एकत्रित करके माहवारी संबंधी जानकारी दी और जागरूक किया गया।

उत्थान ग्रुप की सदस्य संगीता भट्टी ने महिलाओं को जागृत किया और जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन निशुल्क वितरित किए गए। उत्थान ग्रुप के अध्यक्ष राजपाल सिंह, मदन सिंह, महेंद्र भट्टी, कुंदन सिंह, सौरभ करवा, महेश चौधरी, कमल शर्मा, दीवान सिंह, महिला कार्यकर्ता रियांशी करवा, संगीता भट्टी, रेखा सिंघल, डोली शर्मा आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अंत में महिलाओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। उत्थान ग्रुप फाउंडेशन की महिलाओं ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor