पहले दिन वार्ड संख्या 77 से दाखिल हुआ पहला नामांकन
सुनील वर्मा. जोधपुर
नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हुई। जिले में नगर निगम जोधपुर सहित सात नगरीय निकायों के लिए प्रथम दिवस कुल 5 अभ्यर्थियों द्वारा 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों में प्रथम दिवस एक वार्ड से 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। वहीं नगर पालिका बिलाड़ा के 40 वार्डो में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र, नगर पालिका बालेसर सत्ता के 25 वार्डो में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र, नगर पालिका पीपाड सिटी के 35 वार्डो में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नगर पालिका तिवंरी के 25 वार्ड, मथानिया के 25 वार्ड, भोपालगढ के 25 वार्डो में प्रथम दिवस कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। इस प्रकार जिले के सात नगरीय निकायों में प्रथम दिवस कुल 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है, जबकि चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।
पहले दिन वार्ड संख्या 77 से दाखिल हुआ पहला नामांकन
सुनील वर्मा. जोधपुर
नगर निगम आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हुई। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन वार्ड संख्या 77 से एक अभ्यर्थी द्वारा एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय, नगर निगम आम चुनाव-2026, जोधपुर (वार्ड संख्या 01 से 100) द्वारा जारी प्रथम दिवस की रिपोर्ट के अनुसार, नगर निगम के 100 वार्डों में से वार्ड संख्या 77 में एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। शेष वार्ड संख्या 01 से 76 तथा वार्ड संख्या 78 से 100 तक प्रथम दिवस कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
नामांकन प्रक्रिया के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। आगामी 29 अगस्त एवं 31 अगस्त को भी निर्धारित समयानुसार नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को की जाएगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 3 सितंबर निर्धारित है। चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा, अभ्यर्थिता वापसी तथा अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
