Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:41 am

Sunday, October 18, 2026, 8:41 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ईद मिलादुन्नबी पर राहुल चौहान का किया सम्मान

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

ईदगाह जालोरी गेट, जोधपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सामाजिक सौहार्द एवं 36 कौम को साथ लेकर चलने के प्रयासों के लिए राहुल चौहान को सम्मानित किया गया।

आयोजक फिरोज खान एवं साथियों ने राहुल चौहान के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और सभी समाजों के प्रति उनके सकारात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें दुपट्टा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राहुल चौहान के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने वाले प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor