Explore

Search

Monday, August 31, 2026, 11:35 am

Monday, August 31, 2026, 11:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संडे ऑन साइकिल : पुलिसकर्मियों ने दिया फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

सुनील वर्मा. जोधपुर

पुलिस आयुक्तालय जोधपुर की ओर से पुलिसकर्मियों को स्वस्थ एवं फिट रखने के उद्देश्य से “संडे ऑन साइकिल अभियान” के तहत रविवार को साइकिलिंग एवं वॉक एंड रन गतिविधि का आयोजन किया गया।

पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमान भोमिया के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के सुपरविजन में रिजर्व पुलिस लाइन, जोधपुर से किरण गोदारा,आरआई ने हरी झंडी दिखाकर साइकिलिंग एवं वॉक एंड रन प्रतिभागियों को रवाना किया।

अभियान के दौरान लगभग 50 पुलिसकर्मियों ने साइकिलिंग में भाग लिया, वहीं 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने वॉक एंड रन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिसकर्मियों ने नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं पैदल दौड़ के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने “फिट पुलिस–स्वस्थ समाज” का संदेश देते हुए शारीरिक फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में स्वास्थ्य, अनुशासन, ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor