Explore

Search

Monday, August 31, 2026, 11:35 am

Monday, August 31, 2026, 11:35 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

31 अगस्त को नगर निगम चुनाव नामांकन के अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

कलेक्ट्रेट एवं आसपास के क्षेत्र में भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात डायवर्जन, आमजन से वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील

सुनील वर्मा. जोधपुर

नगर निगम आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। अंतिम दिन नगर निगम के विभिन्न वार्डों से राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा अपने समर्थकों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा 31 अगस्त को विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, जोधपुर द्वारा जारी यातायात व्यवस्था के अनुसार चौपासनी रोड से पावटा जाने वाले सभी वाहन कॉलटेक्स मोड़, रावत होटल एवं नैनीबाई का मंदिर होते हुए मिर्धा सर्किल से पावटा एवं शिप हाउस की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार पावटा से चौपासनी रोड की ओर जाने वाले वाहन आवश्यकता होने पर ताराचंद सर्किल, सर्किट हाउस, भाटिया चौराहा, वी.सी. सर्किल, पीडब्ल्यूडी चौराहा, जेडीए सर्किल, भैरूजी चौराहा एवं डीआरएम खतरनाक पुलिया होते हुए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कॉलटेक्स से कलेक्टर कार्यालय गुमटी से पावटा चौराहा के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क किए जा सकेंगे तथा परिसर के अंदर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। आपातकालीन सेवाओं में लगे एम्बुलेंस एवं अग्निशमन वाहनों के लिए सभी मार्ग खुले रहेंगे।

आमजन से अपील

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात ने आम नागरिकों से अपील की है कि 31 अगस्त को कलेक्ट्रेट एवं आसपास के क्षेत्रों में संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात सुगमता बनाए रखने के लिए निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor