Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:36 am

Sunday, October 18, 2026, 7:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मतदाता जागरूकता के लिए साइकिल रैली आयोजित

राजकीय महाविद्यालय सीएचबी एवं राजकीय महाविद्यालय कुड़ी में स्वीप गतिविधियों से दिया लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश

सुनील वर्मा. जोधपुर

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने एवं लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) के अंतर्गत सोमवार को मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

स्वीप कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय सीएचबी, जोधपुर एवं राजकीय महाविद्यालय कुड़ी में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।

साइकिल रैली के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक पात्र मतदाता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। साथ ही मतदाताओं को नगर निकाय आम चुनाव-2026 में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अन्य पात्र मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदार मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor