Explore

Search

Wednesday, September 2, 2026, 11:18 am

Wednesday, September 2, 2026, 11:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“ओळू रे आॅंगणिये” पुस्तक का हुआ लोकार्पण, वरिष्ठ साहित्यकार अर्जुनदान चारण को समिति द्वारा जुगल परिहार स्मृति राजस्थानी साहित्य सम्मान 2026 से किया सम्मानित

पंकज जांगिड़. जोधपुर

जुगल परिहार स्मृति समिति, जोधपुर के तत्वावधान में स्मृति शेष जुगल परिहार की स्मृति में शास्त्री सर्किल के पास स्थित स्टील भवन में जुगल परिहार स्मृति समिति की अध्यक्ष सुश्री कीर्ति परिहार, सचिव रामेश्वर बोराणा व संयोजक लक्ष्मीकांत पुरोहित ‘छेनू’ के सफल संचालन और साहित्य प्रेमियों की मेजबानी में “ओळू रे आॅंगणिये” पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

समिति अध्यक्ष कीर्ति परिहार ने बताया कि ​​बालोतरा के वरिष्ठ साहित्यकार अर्जुनदान चारण को समिति द्वारा जुगल परिहार स्मृति राजस्थानी साहित्य सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास (पूर्व न्यायाधीश और मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, पद्मश्री नारायणसिंह माणकलाव (पूर्व सांसद, समाजसेवक) और दैनिक जलते दीप के प्रधान संपादक पदम मेहता मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री शीन काफ निज़ाम (वरिष्ठ शायर, आलोचक और चिंतक) ने की। समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरूण सिंह चौहान ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor