Explore

Search

Thursday, September 3, 2026, 10:42 am

Thursday, September 3, 2026, 10:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चॉंदकौर जोशी चूरू में “सावित्री चौधरी खूमसिंह साहित्य पुरस्कार-2026” से हुई पुरस्कृत

पंकज जांगिड़. जोधपुर

राजस्थानी भाषा की पहली महिला व्यंग्यकार और महिलाओं की साहित्यिक संस्था संभावना की भूतपूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चॉंदकौर जोशी को विश्व प्रसिद्ध जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार विजयदान देथा (बिज्जी) के शताब्दी समारोह के भव्य आयोजन में “सावित्री चौधरी खूमसिंह साहित्य पुरस्कार-2026” से प्रयास संस्थान चुरु (राजस्थान) द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

यह पुरस्कार उनके राजस्थानी कथा-संग्रह “हेत रौ मारग” के लिए दिया गया। पुरस्कार के अंतर्गत शॉल, स्मृति चिन्ह एवं 11,000/- रु की राशि प्रदान की गई। यह पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष दुलाराम सहारण, फारूक आफरीदी, रामकुमार घोटड़, धनंजया अमरावत के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. चॉंदकौर जोशी की अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित तथा 21 पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor