Explore

Search

Friday, September 4, 2026, 10:51 am

Friday, September 4, 2026, 10:51 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में डिप्लोमा एवं डिग्री पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश

सुनील वर्मा. जोधपुर

महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में सत्र 2026-27 हेतु केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के पश्चात् रिक्त रही सीटों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। इसके तहत त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों—कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, कॉमर्शियल आर्ट, टेक्सटाइल डिजाइन एवं इंटीरियर डेकोरेशन—में प्रवेश हेतु 8 सितम्बर से 14 सितम्बर तक प्रक्रिया संचालित होगी।

वहीं, चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रमों—बी.एफ.ए.डी. (BFAD) एवं बी.एफ.ए. (BFA)—के लिए 14 सितम्बर को संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश प्राप्त करने के लिए अपने सभी मूल दस्तावेजों एवं आवश्यक शुल्क सहित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, जोधपुर के मेकेनिकल विभाग में उपस्थित हो सकते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor