के बी व्यास, दुबई
शिक्षा समिति श्री सेन संस्थान पुरबिया, जोधपुर के तत्वावधान में दिनांक 6 सितंबर 2026 रविवार को आदर्श विद्या मंदिर, केशव परिसर, जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष चेतन प्रकाश सेन ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 अचलानंद जी सैनाचार्य जी महाराज के द्वारा 121 प्रतिभाओं का, 36 भामाशाहों का, 10 राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का, राज्य सरकार में नव नियुक्त कार्मिक अधिकारियों का स्वागत किया जाएगा।
समारोह में विभिन्न व्यवसाय में लगे हुए समाज के युवाओं एवं वरिष्ठ जनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव तारा प्रकाश सेन ने समाज के सभी वरिष्ठ जन, युवाओं युवतियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु निवेदन किया गया, सभी अभिभावकों को एवं सम्मानित होने वाले सदस्यों को विशेष आग्रह है कि समारोह के समापन तक सभी उपस्थित रहे।

