Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:27 am

Thursday, July 9, 2026, 7:27 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

दैनिक भास्कर जोधपुर के 10 पत्रकारों में से 2 का आकलन – मोदी 400 पार

एक्जिट पोल सर्वे आने की एक रात पहले दैनिक भास्कर जोधपुर के पत्रकारों ने अपनी राय प्रकट की। हम उनकी राय यहां प्रकाशित कर रहे हैं। हमारा मकसद एक अनुमान लगाना है। हम कोई दावा नहीं कर रहे। यह एक पूर्वानुमान है। इसे उसी रूप में लिया जाए। 

राखी पुरोहित. जोधपुर

अभी पूरे देश में बहस चल रही है कि इस बार 2024 में भारत में सरकार किसकी बन रही है। हालांकि विधिवत सर्वे 1 जून की शाम आएंगे। मगर कई चैनलों ने अभी से आकलन लगाना शुरू कर दिया है। दैनिक भास्कर जोधपुर के 10 वरिष्ठ और युवा पत्रकारों के एक आकलन में इतना तय है कि इस बार सरकार मोदी की बन रही है। यानी कमल ही खिलेगा। लेकिन इन 10 पत्रकारों में से केवल दो पत्रकारों ने दावा किया है कि मोदी सरकार 400 पार सीटें लाएंगी। ये दो पत्रकार हैं डीके पुरोहित (NDA 418) और विकाश माथुर (NDA 400+) । एक वरिष्ठ पत्रकार पूनमचंद विश्नोई ने तो यहां तक कहा कि है भाजपा को 215-250 सीटें और एनडीए को 300 सीटें मिलेंगी।

दैनिक भास्कर जोधपुर के 10 पत्रकारों का आकलन

1- सुखाराम

राजस्थान में सीटें- 24

देश में भाजपा को सीटें-370

एनडीए को सीटें- नो कमेंट

000

2-दीपक पारीक

राजस्थान में सीटें- 23

देश में भाजपा को सीटें- 300

एनडीए को सीटें- 360

000

3-मनीष जैमन

राजस्थान में सीटें- 23

देश में भाजपा को सीटें- 300

एनडीए को सीटें- 350

000

4-फतेहसिंह परिहार

राजस्थान में सीटें-22

देश में भाजपा को सीटें- 290

एनडीए को सीटें- 315

000

5-विकाश माथुर

राजस्थान में सीटें- 21

देश में भाजपा को सीटें- 360

एनडीए को सीटें- 400+

000

6-प्रमोद दवे

राजस्थान में सीटें- 21

देश में भाजपा को सीटें- 315

एनडीए 375

000

7-राहुल शर्मा

राजस्थान में सीटें- 22

देश में भाजपा को सीटें- 320

एनडीए-360

000

8-सुरेश पी. खेतानी

राजस्थान में सीटें- 22

देश में भाजपा को सीटें- 316

एनडीए 372

000

9-डीके पुरोहित

राजस्थान में सीटें- 23

देश में भाजपा को सीटें- 378

एनडीए 418

000

10-पूनमचंद विश्नोई

राजस्थान में सीटें- 18-20

देश में भाजपा को सीटें- 215-250

एनडीए 300

000

400 पार सीटें आना मुश्किल 

राइजिंग भास्कर ने सुखाराम, दीपक पारीक, मनीष जैमन, फतेहसिंह परिहार, प्रमोद दवे, राहुल शर्मा, सुरेश पी खेतानी और पूनमचंद विश्नोई का ओपीनियन जानना चाहा तो उनका मानना था कि 400 पार का नारा मोदी सरकार ने दिया जरूर था, मगर धरातल पर इतनी अधिक सीटें लाना संभव नहीं दिख रहा है। दूसरा लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष होना भी जरूरी है। इन पत्रकारों का मानना था कि भाजपा ने अपने प्रयास में कोई कमी नहीं रखी, मगर देश की मौजूदा परिस्थितियों में जबकि गर्मी से कई इलाकें प्रभावित थे और वोटिंग प्रतिशत कई जगह कम रहा है, ऐसे में 400 पार का नारा धरातल पर फलिभूत होते नजर नहीं आ रहा।

400 पार सीटें जरूर आएंगी 

इधर सीनियर पत्रकार विकाश माथुर का कहना है कि मोदीजी की छवि देश में अभी भी बरकरार है। युवाओं में मोदी के प्रति जबरदस्त क्रेज है। अभी भी मोदी का आभामंडल कम नहीं हुआ है। देश में मोदी के अलावा कोई नेता दिखाई नहीं दे रहा है। वरिष्ठ पत्रकार डीके पुरोहित का कहना है कि चार सौ पार सीटें आना तय है। देश में मोदी के प्रति अपार लहर है। इस बार यह नारा साकार हो कर रहेगा। जनता ने मोदी के पक्ष में जनादेश दिया है और यह बात 4 जून को सिद्ध हो जाएगी।

पंडित घनश्याम शास्त्री ज्योतिषार्चा ने कहा- मोदी को आएगी 400 पार सीटें

इधर जयपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री ने भविष्यवाणी की है कि मोदी सरकार को 400 पार सीटें आएंगी। उन्होंने बाकायदा मोदी और भाजपा की कुंडली बनाई है और अपना आकलन दिया है। उनके मुताबिक मोदी सरकार न केवल स्पष्ट बहुमत लाएगी वरन सीटें भी 400 पार आएगी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor