70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी स्वास्थ्य कवर का लाभ
दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराती है। योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिलती है।
प्रमुख तथ्य :
- कवरेज: पात्र परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज।
- वरिष्ठ नागरिक: 70 वर्ष या अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए आय की शर्त के बिना 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त/अलग कवर।
- उपचार: जांच, दवा, ऑपरेशन और अस्पताल से जुड़े निर्धारित खर्च शामिल।
- पात्रता: गरीब और कमजोर परिवारों की पात्रता निर्धारित सरकारी मानकों के आधार पर होती है।
- जानकारी: 14555 हेल्पलाइन या आधिकारिक आयुष्मान भारत पोर्टल से जानकारी ली जा सकती है।
