Explore

Search

Sunday, November 29, 2026, 8:08 am

Sunday, November 29, 2026, 8:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जियो टैगिंग के बिना नहीं होगी जमीन-मकान की रजिस्ट्री, अजमेर से नई व्यवस्था शुरू

पंजीयन विभाग ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में किया बदलाव, संपत्ति की लोकेशन और फोटो अपलोड करना होगा अनिवार्य

अजमेर। राजस्थान में जमीन, मकान और दुकान की रजिस्ट्री कराने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब बिना जियो टैगिंग के संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने रजिस्ट्री के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में बदलाव करते हुए यह नई व्यवस्था लागू की है। इसकी शुरुआत अजमेर से की गई है।

नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति को संबंधित संपत्ति की वास्तविक लोकेशन जीपीएस के माध्यम से दर्ज करनी होगी। इसके साथ संपत्ति की फोटो लेकर उसे ऑनलाइन सॉफ्टवेयर पर अपलोड करना भी अनिवार्य होगा। फोटो अपलोड किए बिना सॉफ्टवेयर दस्तावेज स्वीकार नहीं करेगा।

अब तक रजिस्ट्री के दौरान केवल संपत्ति का विवरण और दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते थे। नई व्यवस्था से संपत्ति की वास्तविक स्थिति और स्थान की पहचान करना आसान होगा।

ये होगा फायदा

जियो टैगिंग से जमीन की सही लोकेशन का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे फर्जी रजिस्ट्री, जमीन संबंधी विवाद और संपत्ति की गलत पहचान जैसी समस्याओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। खरीदार को भी संपत्ति की वास्तविक स्थिति समझने में सुविधा होगी।

ये होंगी चुनौतियां

नई व्यवस्था में ग्रामीण क्षेत्रों और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट तथा जीपीएस कनेक्टिविटी की समस्या आ सकती है। साथ ही दस्तावेज तैयार करने वाले लोगों को नई प्रक्रिया समझने और तकनीकी व्यवस्था अपनाने में शुरुआती परेशानी हो सकती है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor